Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 28 जनवरी, 2018, जानिए कैसा जायेगा आपका दिन

मेष (Aries): लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढेगा। मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। राशिफल 28 जनवरी, 2018, जानिए कैसा जायेगा आपका दिन

वृषभ (Taurus): महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर आप गंवा सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण लोगों के साथ विवाद हो सकता है। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। 

मिथुन (Gemini): आज गणेशजी आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। घर में परिजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन व्यय होगा। 

कर्क (Cancer): आज व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। परिवार के सदस्यों पर खर्च हो सकता है। लापरवाही से बचें ताकि अचानक कोई परेशानी न आए। 

सिंह (Leo): नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।

कन्या (Virgo): आपके व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उच्चअधिकारियो से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा। 

तुला (Libra): शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएँगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। 

वृश्चिक (Scorpio): प्रातःकाल आपका मन आनंदित रहेगा। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आपको सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की आशंका है। प्रवास में विघ्न आएंगे। 

धनु (Sagittarius): आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। 

मकर (Capricorn): परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी कार्य के प्रति आपकी निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। बाहर के खान-पान से दूर रहना लाभप्रद रहेगा। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। 

कुंभ (Aquarius): विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल दृढ़ रहेगा इससे कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। पाचनतंत्र बिगड़ने के कारण बाहरी खान-पान संभव हो तो टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आपकी अभिरुची बढेगी। 

मीन (Pisces): आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। संतानों के लिए समय सानुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पिता से लाभ होगा।