Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल: आज किस पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, किसके चमकेंगे सितारे

intro_2016_5_4_211328-1गुरुवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा

मेष- किसी पर अत्यधिक विश्वास न करे। नकद धन का लेन देन करने में सतर्क रहे। धन का नुकसान हो सकता है। जिद्द न करे बहस से बचे। बड़ों बुजर्गों की सलाह से किये गए कार्य सफल होंगे।
वृषभ- अपने स्वार्थ सिद्धी के लिए किये गए कार्य सफल होंगे। व्यापारिक यात्रा की संभावना बन रही है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। पुत्र को कष्ट सम्भव है। भाई से वाद विवाद न करें।
मिथुन- अपनों पर शंका न करे। साज सज्जा पर खर्च हो सकता है। मन अशांत रहेगा। आज आपको  एकांत अच्छा लगेगा। माता को कष्ट सम्भव। पेट सम्बन्धी पीड़ा की संभावना है। मित्रो का सहयोग सम्भव है। 
कर्क – आपकी कार्य योजना में बदलाव होगा। जोश में होश न खोये। धैर्य रखे तभी कार्य सफल होंगे। कर्मचारियो से झगड़ा बहस न करें। अपने कार्य स्वंय करें। धन लाभ होगा। सम्पत्ति सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।
सिंह- आज कई जरूरी कार्य नही हो पाएंगे। पडोसी से वाद विवाद न करें। स्त्री को एड़ियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। पिता को हानि हो सकती है। पीला सूती वस्त्र और गुड़ चने की दाल मन्दिर में दान करें। कल्याण होगा।
कन्या- स्वभाव मे नम्रता रखे। अहंकार न रखें। भवन निर्माण के कार्यों में बाधा आ सकती है। धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर किसी महिला मित्र का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कानून का पालन करें। अपने पहनावे में काले रंग का प्रयोग न करे।
तुला-  पारिवारिक झगडे फसाद से बचें। नौकरी में धन लाभ अवश्य होगा लेकिन खर्च भी होगा।  विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा।
वृश्चिक- आलस्य के कारण आप पीछे हैं। कार्यों में मन नही लगने से जरूरी कार्य लंबित होंगे। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त हैं। धन लाभ सम्भव हैं। व्यसनों से बचे।
धनु- घर बैठे रहने से कुछ नहीं होने वाला। मेहनत करो लाभ होगा। कार्य विस्तार हो सकता है।  भूमि भवन सम्बंन्धी कार्य सफल होंगे। साझेदारी के कार्यों में हानि हो सकती है। मेहमान का आगमन हो सकता है। 
मकर- झूठ बोलने से बचें। अपने करियर सफलता हेतु संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ सम्भव है। व्यापारियों को लाभ की संभावना बन रही है। बुर्जगों की सेवा करें। 
कुम्भ- आपके निर्णय आज गलत साबित होंगे। व्यापारिक गतिविधि प्रभावित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके हानि लाभ के बारे में सोचे। प्रेम प्रंसग स्थापित होने के योग हैं।
मीन – पारिवारिक वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। आज आर्थिक तंगी रहेगी। राजकार्य में पद की प्राप्ति होगी। आपकी जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.