Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राजस्थान, मेघालय और लेह-लद्दाख में​ हिली धरती, जानें कहां कैसा आया भूकंप

नई दिल्ली। राजस्थान और लेह-लद्दाख में आज तड़के सुबह और बीती रात मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजस्थान के बीकानेर में ये झटके तेज रहे, जबकि मेघालय और लेह-लद्दाख में इसकी तीव्रता कम रही।

राजस्थान के बीकानेर में सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 343 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

उधर, राजस्थान से पहले मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां भूकंप रात दो बजकर 10 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम गारो हिल्स में था। मेघालय में भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

इसी तरह लेह लद्दाख में भी सुबह चार बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। लेह लद्दाख से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.