Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी की तारीफ कर मुलायम-अखिलेश पर भड़के अमर सिंह

amar-singhलखनऊ। सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह नए सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की तो वहीं मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी में कभी वापस नहीं लौटेंगे।

अमर सिंह ने कहा-अब कभी भी सपा में वापस नहीं लौटूंगा

राम नवमी के अवसर पर यूपी के मिर्जापुर में ‘मां विंध्यवासिनी’ के दर्शन करने आए सिंह ने से कहा कि सपा का विभाजन अब पूरा हो गया है। इसे बचाने के लिए अब कोई राजनीतिक उपाय नहीं है। समाजवादी पार्टी में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि अब वह कभी पार्टी में वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार पिता ने बाहर किया और फिर पुत्र ने। मैं अब वापस जाने की बजाय घर पर बैठना पसंद करूंगा। दर्शन के लिए सिंह के साथ फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा भी आई थीं।

वहीं विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम पर उठे सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि यदि सपा-कांग्रेस गठबंधन की जीती सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो वे अधिकांश हार जाएंगे। इससे पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। किसानों के कर्ज माफ़ी पर अखिलेश के सवाल उठाने के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार की इमानदारी पर संदेह नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.