Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ये एक्सरसाइज देगी आपको थुलथुला पेट से राहत

मोटापे के कारण आपको कई बीमारियों से घिरने की आशंका आपको सता रही है। साथ ही थुलथुला पेट डाइबिटीज़, हाइपरटेंशन, हृदय रोग और सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं के खतरे को बढ़ाता है। इस परेशानी से बचने के लिए हाई-वेस्टेड पैंट्स पहनने की जगह ये कुछ असरदार एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं।

पुश-अप्स
पुश-अप्स करने के लिए सबसे पहले अपने आगे के हाथों के सहारे प्लैंक मुद्रा में आ जाएं। जमीन की ओर अपने शरीर को झुका लें। इसके बाद ऊपर आते वक्त अपने एक पैर को कंधे की ओर बढ़ाएं। पैर को वापस सीधा करते हुए अपनी शुरुआती मुद्रा में लौट आएं। दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।  हर एक पैर से इस प्रक्रिया को 25 बार करें। 

ट्विस्ट 
खड़े होकर अपने हाथों को सिर के पीछे रखें, कोहनियों को बाहर की ओर निकालें। ऐसा करते समय अपने घुटनों को हल्का सा झुका लें और किसी एक ओर मुड़ें। ऐसा ही दूसरी तरफ से भी करें। ध्यान रहे कि ऐसा करते समय आपके कूल्हे बिल्कुल हिलने नहीं चाहिए। दोनों ओर से 25 बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं।