Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने मछुआ समाज के बीच मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

मऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। सपा कार्यकर्ताओं के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है। कार्यकर्ता जगह-जगह अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं। इसी क्रम मेंं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र यादव ने जनपद मऊ में ग्राम पंचायत धर्म शिवपुर के चक सोन में मछुआ समाज के बीच अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

https://youtu.be/aLbdpDx4mks

रविंद्र यादव ने कहा कि मछुआ समाज के लोगों ने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में उप्र में धर्म और जाति के नाम प्रदेश की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए। इतना ही नहीं लोगों को खाने को लाले पड़ गए। उन्होंने  कहा कि हम सभी अखिलेश यादव के दुर्घायु की कामना करते हैं। अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.