Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मिलकर मनाएं होली का त्यौहार, भाईचारे की कायम करे मिसाल’ डीएम-एसपी ने लोगो से की अपील

देव श्रीवास्तव |
लखीमपुर खीरी।
होली पर्व को शांतिपूर्ण और परम्परागत तरीके से हंसी खुशी के माहौल में सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिले के सभी सभ्रान्त नागरिक भी मौजूद रहे। डीएम ने आशा व्यक्त की पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी यह त्यौहार भाईचारें के साथ मनाएं।
शांति समिति की बैठक में डीएम-एसपी ने अपील की कि जनपद भाईचारे की मिसाल को कायम रखेंगा। उन्होनें कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि गंगा जमुनी तहजीब के लिए जनपद अपनी मिसाल स्वयं है इसके लिए सभी सम्मानित नागरिक बधाई के पात्र है। 
                डीएम-एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई कोताही नही बरती जायेगी। त्यौहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लिया जायेगा। सभी एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतेगे। त्यौहार के दिन शराब की दुकानें पूर्णतया शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। 
डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने लोगो से अपील की कि एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर मनाये। उन्होनें आशा व्यक्त की कि हम सभी लोग पूर्व में बीते त्यौहारों की भांति इस त्यौहार को भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायेगे। जिससे कि त्यौहार की खुशी दोगुनी हो जायेगी। हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेगे। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर प्रशासन को सूचित करे। 
                एसपी डा0एस.चन्नप्पा ने कहा कि होली का पर्व परम्परागत और भाईचारे की भावना से मनाये। कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जायेगी। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। इसलिए सभी लोग त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना से सकुशल सम्पन्न करायेगे। प्रशासन त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। शांति समिति की बैठक में तमाम गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार रखे। 
शांति समिति की बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक धनश्याम चैरसिया, एडीएम उमेश नारायण पाडेंय, उपजिलाधिकारी सदर नागेन्द्र कुमार सिंह, सीओ आरके वर्मा, नगर पंचायत सिंगाही के अध्यक्ष उत्तम मिश्र, नगर पंचायत मैलानी के अध्यक्ष सत्यवती, व्यापारी राकेश मिश्र, कुमदेश शंकर शुक्ल, मौलाना कल्बे हसन, मौलाना इशहाक, प्रशांत पाण्डेय, इम्त्यिाज चिश्ती, रिजवान रशीद, मौलाना रईश, मौलाना असफाक, पशुपति नाथ शुक्ल, सरदार जसवंत सिंह सहित समस्त धर्मो के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का सफल संचालन एनके मिश्र ने किया।