Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मितौली में हुआ ऐसा अनोखा विवाह

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
विकास खंड मितौली की ग्राम पंचायत मितौली निवासी नोखेलाल मौर्य और रामदेवी भार्गव हिंदू रीति-रिवाज वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाह संपन्न हुआ। कस्बा मितौली निवासी नोखेलाल मौर्य (76) पुत्र बल्दीराम मौर्य व रामदेवी भार्गव पुत्री भूईहारे भार्गव (73) निवासी रेवाना बिशुनपुर सीतापुर ने सन 1984 में प्रेम विवाह के साथ शादी की थी। दोनों 33 साल सकुशल पति पत्नी के रूप में रहे। उनके तीन लड़कियां व एक पुत्र हुआ।
05
पुत्र की बीमारी के चलते पुत्र की मृत्यु हो गई थी और उनके दस नाति नातिन हैं। नोखे लाल जाति परिवर्तन कर मौर्य से पासी बन गए। आज देवी दुर्गा मंदिर पर वैदिक रीति रिवाज राजसी ठाठ बाट के साथ शादी आचार्य पंडित राम शंकर दीक्षित ने सम्पन्न कराई। एक जुलाई को खंभ, तेल, रति, जगा, छिदन व तिलक विधि-विधान सम्पूर्ण कराई गई। दोनों परिवार इस राजसी शादी में शामिल हुए। द्वारचार बैंड बाजे के साथ गांव की गलियों में भांगड़े के साथ विवाह संपन्न हुआ। दुर्गा देवी मंदिर पर विधिवत वैदिक विधि से शादी हुई और भोज का आयोजन दुर्गा मंदिर पर कराया गया। इस अद्भुत और चमत्कारिक शादी में गांव के संभ्रांत व्यक्ति महिलाएं पुरुष काफी संख्या में पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान कर लंबी उम्र की कामना की। इस शादी में मुख्य आकर्षण का केंद्र दोनों पति-पत्नी रहे। इस विवाह में गांव के लोगों ने भोज का आनंद लिया। आज 4 जुलाई को कलेवा एवं विदाई संम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.