Lakhimpur/Dev Srivastav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा, अनुराग पटेल जिलाध्यक्ष ने आज लोहिया भवन पर प्रेस वार्ता करके भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी (माले) राज्य कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान सभा तथा पूर्व एमएलसी एसपी सिंह भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी में शामिल किया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला सचिव चंदन लाल वाल्मीकि ने बताया कि कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह श्मोहन भैय्या्य, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पूर्व संस्थापक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।
बसपा और भाजपा में अब कोई फर्क नहीं
पूर्व एमएलसी एसपी सिंह ने कहा कि बसपा और भाजपा में अब कोई फर्क नहीं रह गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने हर वर्ग के लोगों के लिए विकास के काम किये हैं। इसलिए एसपी सिंह भाजपा छोड़ सपा में आए हैं। राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव में जनता को गुमराह करके देश को गर्त में डाल दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय संसद और यहां तक भाजपा को बाईपास कर विश्व व्यापार संगठन के दबाव में काम कर रहा है। नोट बंदी से देश की तरक्की दसियों साल पीछे चली गयी। मध्यम और छोटे तपके के लोग बेरोजगार हो गये हैं।
एमएलसी शशांक यादव ने कहा इस चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के द्वारा जो पार्टी गठबंधन की सरकार को सभी वर्ग स्वीकार कर रहे हैं। इनके अलावा क्रांति कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान सभा राज्य स्थाई समिति सदस्य भाकपा (माले), मुश्ताक अली अंसारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उप्र पंचायत मित्र, सुरेंद्र कुमार सदस्य जिला कमेटी भाकपा (माले) जिला प्रभारी ट्रेड यूनियन (एक्टू), रंजीत कुमार सिंह प्रधान सेमरा घाट, राजीव कुमार सिंह प्रतिनिधि प्रधान अलियापुर, अनुज कुमार सिंह व अश्वनी कुमार सपा में शामिल हुए। प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री मोहम्मद कय्यूम खां, चंदन लाल वाल्मीकि, उत्तम वर्मा, अन्नू वर्मा, संदीप वर्मा, संजय वर्मा, अमित रंजन बरनवाल, योगेंद्र सिंह बंटी, मनोज कुमार विश्वकर्मा, रामनिवास निषाद व आनंद पटेल आदि लोग मौजूद रहे।