Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला ने अपने बच्चे संग नहर में लगाई छलांग, मौत

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी ।

रविवार को थाना धौरहरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ शारदा नगर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की खबर लगते मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कराई। काफी देर बाद महिला व उसके पुत्र का शव मिल गया। गई। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाला विवाद बताया जा रहा है। जबकि मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना इलाके के गांव नकहिया निवासी जसवंत वर्मा और उसकी पत्नी सुधा वर्मा (25) के बीच शनिवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे सुधा वर्मा क्षुब्ध थी। वह बिना कुछ बताए रविवार की सुबह अपने घर से दो साल के पुत्र आकाश को लेकर निकली। पैदल तीन किलोमीटर का सफर तय कर सवेरे करीब सात बजे शारदा नहर के लौखनियां पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधा ने पहले अपने बेटे को साड़ी के पल्लू से पीठ पर बांधा और नहर में छलांग लगा दी। उसे नहर में छलांग लगाते लौखनियां गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और नहर में कूद कर बचाने की कोशिश करते तब तक मां-बेटे तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक तलाश की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव नहर में बरामद हो हुए। ग्रामीणों ने महिला की शिनाख्त सुधा वर्मा के रूप में की और इसकी जानकारी मृतका के ससुर राजबहादुर वर्मा को दी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। पति समेत ससुराल के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मां-बेटे का शव देख मौके पर चीखपुकार मच गई। पति जसवंत वर्मा ने थाना सिंगाही के गांव निबौरिया निवासी अपनी पत्नी के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मृतका के पिता रमाकांत वर्मा परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर पुत्री सुधा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.