Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मकर संक्रांति पर गरीबों को बांटे सैकड़ों कंबल व साड़ी

देव श्रीवास्तव

पलियाकलां-खीरी।

|पलिया के ग्राम बसन्तापुर में कम्बल व साड़ी वितरित करती भाजपा नेत्री  कुन्ता अग्रवाल|

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र ग्राम बसंतापुर में भाजपा नेता चौधरी दिनेश सिंह के निवास पर कंबल व साड़ी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुन्ता अग्रवाल, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी,अतुल सिंह ने सैकड़ों गरीब पुरुषों और महिलाओं को साड़ी व कंबल वितरित किए, इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ।

     मकर संक्रांति के पर्व पर विगत कई वर्षों से दिनेश सिंह द्वारा ग्राम बसन्तापुर स्थित अपने निवास पर गरीब व असहाय लोगों को बम्बल व साड़ी के वितरण का आयोजन होता चला आ रहा है। इस आयोजन में आसपास के क्षेत्र सहित दूर-दराज के सैकड़ों गरीब व असहाय लोग भण्डारा ग्रहण कर कम्बल पाकर जाते है। इस वर्ष भी कम्बल व साड़ी वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें दिनेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुन्ता अग्रवाल, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी, अतुल सिंह ने सैकड़ों गरीब पुरुषों और महिलाओं को साड़ी व कंबल वितरित किए। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व बीडीसी रामेश्वर दयाल, हरिद्वारी लाल, रामसेवक, मनोज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे|