Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारी तकलीफ में है सिंचाई विभाग कर्मचारियों के परिवार

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी।
खेत खलियान तक पानी की आपूर्ति करने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। शहर के बाहरी हिस्से में बनी छाउछ नहर कालोनी में बीते तीन दिनों से पानी की टंकी का मोटर खराब है। जिस कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण विभाग के कर्मचारियों के परिवार पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं।
रोजमर्रा की जरुरत के लिए पानी कितना आवश्यक है। इसका अंदाजा सहज ही नहीं लगाया जा सकता। बीते तीन दिनों से यह तकलीफ सिंचाई विभाग कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिवार झेल रहे हैं। बीते शुक्रवार से पानी सप्लाई के लिए कॉलोनी में लगा पानी का मोटर खराब पड़ा है। जिसकी शिकायत लिखित व मौखिक रुप से कर्मचारियों द्वारा कई बार कालोनी इंचार्ज से की गई है। दरअसल कालोनी इंचार्ज सीतापुर निवासी हैं और यही कारण है कि उन्हें इस तकलीफ का अंदाजा तक नहीं है। दिन पर दिन बीते जा रहे हैं परंतु महोदय पानी की टंकी तक सप्लाई पहुंचाने वाले मोटर को दुरुस्त नहीं करवा पा रहे। हर रोज एक नया सगूफा छोड़कर वह कर्मचारियों व उनके परिवार की इस तकलीफ का मजाक उड़ा रहे हैं। कर्मचारियों के परिवार की माने तो नहाने धोने, कपड़े साफ करने, सहित तमाम आवश्यकताओं के लिए पानी नहीं है। वही पीने के पानी की व्यवस्था के लिए उन्हें दूर तक जाना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जो विभाग पानी के नाम से जाना जाता है उसी के कर्मचारियों के परिवार बूंद बूंद पानी को मोहताज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.