Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत में पहली न्याय की देवी की मूर्ति लखनऊ में हुई स्थापित

लखनऊ|

|निष्पक्ष-न्याय के अतिरिक्त न्यायधीश का किसी से रिश्ता नहीं: न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह|

सशत्र-बल अधिकरण लखनऊ परिसर में न्याय की देवी की स्थापना एवं अनावरण, स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव और  मीडिया का सम्मान समारोह न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह, न्यायमूर्ति एस.वी.एस.राठोर, ले.जनरल ज्ञान भूषण, एयर मार्शल बी बी प्रसाद सिन्हा, संयुक्त रजिस्ट्रार सीमित कुमार, उप रजिस्ट्रार विंग कमांडर एस.एन.दिवेदी और प्रमुख सुरक्षा सलाहकार सूबेदार अमरनाथ झा की उपस्थिति में बार-बेंच ने मिलकर मनाया|

 

                                  न्याय की देवी

 

न्याय की मूर्ति का किया अनावरण

 

विभागाध्यक्ष ने भारत में इकलौती न्याय की देवी की मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि न्याय की निष्पक्षता और बदलते मूल्यों के साथ परिभाषित करने का बड़ा उत्तरदायित्व न्यायाधीशों पर है|

                                                             सम्मान प्राप्त करते पत्रकार रोहित रमवापुरी

मीडिया बन्धुओं को किया गया सम्मानित 

 

उन्होंने मीडिया के तमाम पत्रकारों को सस्म्मानित कर धन्यवाद दिया | जिसमे हरिंदर सिंह साहनीऔर नीरज तिवारी, राष्ट्रीय सहारा के  गिरीश तिवारी, लोकमत के रंजीव ठाकुर, अवधनामा ((प्रिंट&इलेक्ट्रानिक मीडिया) के बृजेन्द्र बहादुर मौर्य, दैनिक जागरण के निशांत कुमार यादव, नव भारत टाईम्स के प्रांजुल श्रीवास्तव, जी न्यूज  के  अनुभव शुक्ला, राष्ट्रिय स्वरूप के अविनाश शुक्ला, ईटीवी के आशीष कश्यप, ए.पी.एन. न्यूज के ताज मुहम्मद, आजाद आईना के दीपक मिश्रा, पत्रिका न्यूज के श्री प्रशांत श्रीवास्तव, नेशनल वायस न्यूज के  रोहित सिंह रमवापुरी, न्यूज टैंक के सम्पादक  रोहित सिंह, इंडिया न्यूज के विजय मिश्रा ,न्यूज़ इंडिया के  पुनीत मोहन ,लाइव टुडे के  अवनीश कुमार यू.पी.पत्रिका के सम्पादक पवन श्रीवास्तव, यू.पी.इंडिया लाईव एजेंसी के  गंगेश मिश्रा और  इलेक्ट्रानिक चैनल से जुड़े  राम कृष्ण वाजपेई को सम्मानित भी किया किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके अविस्मर्णीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया |

न्याय की मूर्ति स्थापित करने वाला मात्र सेना कोर्ट लखनऊ

 

ए.ऍफ़.टी.बार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि आयोजित कार्यक्रम में मीडिया का सम्मान हमारे लिए अविस्मरणीय है, सेना कोर्ट के निर्णयों और कार्यक्रमों को जिस शिद्दत के साथ मीडिया ने लोगों के मध्य रखा बधाई की पात्र है और उनको सम्मानित करके बार स्वं को गौरवान्वित महसूस कर रही है |  आज दुनिया की एकमात्र न्याय की मूर्ति स्थापित करने वाला सेना कोर्ट लखनऊ है यदि ऐसा संभव हो पाया तो उसमें विभागाध्यक्ष का महत्वपूर्ण योगदान है|

इस कार्यक्रम में कहा कि विभागाध्यक्ष के सकारात्मक और रचनात्मक मन्तव्य के कारण आज यह परिसर उन्नत-स्वरूप में दिखाई पद रहा है l  उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, संयुक्त-महामंत्री पी.के.शुक्ला, कोषाध्यक्ष विशाल भटनागर, सदस्य कविता सिंह, पारिजात बेलोरा, कविता मिश्रा, विनय पाण्डेय एवं अनुराग मिश्रा, पूर्व-अध्यक्ष कर्नल अशोक कुमार, पूर्व-उपाध्यक्ष आर डी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व-महामंत्री डी.एस.तिवारी, पूर्व-महामंत्री विराट आनंद सिंह और डीकेपाण्डेय एवं सदस्य के के मिश्रा, कर्नल वाई आर शर्मा, सुनील शर्मा, के.के.शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, कर्नल राकेश जौहरी, कर्नल पि एन चतुर्वेदी, एल्डर कमेटी चेयरमैन वी पी एस वत्स ’सुल्तानपुरी’ अमित जायसवाल, राजीव पाण्डेय, योगेश केशरवानी, आशीष कुमार सिंह एवं वी पी पाण्डेय इत्यादि भी उपस्थिति थे|