Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत ने रूस को दी चेतावनी, कहा-अगर ऐसा किया तो परिणाम होंगे घातक

russiaनई दिल्ली : रुस और ईरान इन दिनों तालीबान को अफगानिस्तान में राजनीतिक महत्व दिलाने की कोशिशों में लगा हुआ है। इस बात से नाराज भारत ने रूस को चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि जहां तक तालिबान की बात है तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए आतंकवाद और हिंसा को छोड़ देना चाहिए। अलकायदा से संबंधों को खत्म करना चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाना चाहिए।

भारत की ओर से रूस को इस तरह की चेतावनी खासा मायने रखती है क्योंकि वह भारत के पुराने सहयोगियों में से एक रहा है। भारत का मानना है कि अफगानिस्तान में रूस के हालिया कदमों से एक बार फिर से गहरी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। भारत की ओर से रूस और ईरान को चेतावनी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ऐतिहासिक संबंधों का भी हवाला दिया। विकास स्वरूप ने कहा कि हम द्विपक्षीय संबंधों में किसी भी तरह की कमी नहीं देखते। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम से भारत को परेशानी जरूर हुई है। पिछले सप्ताह अफगानिस्तान के ऊपरी सदन को संबोधित करते हुए रूसी राजदूत अलेक्जेंडर मानतित्सकी ने अपने विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी जामिर काबुलोव का हवाला देते हुए कहा था कि हमारे हित साझा हैं क्योंकि तालिबान आईएसआईएस के खिलाफ लड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.