Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड हस्तियों और फैंस ने खास अंदाज में दी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई

हिंदी सिनेमा जगत में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग और अजीबो-गरीब फैशनसेंस के कारण एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है।

अनुष्का शर्मा के साथ ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले रणवीर सिंह आज सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। रणवीर सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 11वें साल में प्रवेश कर लिया है। ‘सिम्बा’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’ सहित कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं।

विक्की कौशल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

धर्मा प्रोडक्शन ने सिंबा फिल्म का एक वीडियो शेयर करते जन्मदिन की बधाई दी।

फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.