Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉर्डर के पास 43 भारतीयों को गिरफ्तार कर ले गई पाकिस्तानी सेना

पाकिस्तान ने अरब सागर की अimg_20161121113259पनी सीमा में प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

 पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया। 
 एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन भारतीय मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। एधी फाउंडेशन इन मछुआरों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.