Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बारिश में हरी पत्तेदार सब्जियां बिगाड़ सकती हैं सेह​त, हो सकती हैं बीमारियां

यूं तो हरी पत्तेदार सब्ज‍ियां खाना एक अच्छी आदत है लेकिन मॉनसून में इन्हें खाना खतरनाक भी हो सकता है। बरसात में अक्सर बादल छाए रहते हैं जिसके चलते पौधों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है। धूप नहीं मिल पाने के कारण इन पत्तों में कीटाणुओं के और बैक्टीरिया के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं कि बारिश के मौसम में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए

हरी पत्तेदार सब्जियां

बारिश के मौसम में आहार विशेषज्ञ हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से मना करते हैं, क्योंकि इसमें मौसमी बीमारियों के बैक्टीरिया घर कर जाते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में इस मौसम में पालक, पत्ता गोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों को न कहें। आलू और अरवी से परहेज बरसात के मौसम में आपको आलू, अरवी जैसी सब्जियां भी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन सब्जियों को खाने से पाचन कमजोर होने के कारण गैस-एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कच्चा सलाद खाने से बचें

इस मौसम में कच्चा सलाद खाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि कच्चे सलाद में भी कई बैक्टीरिया होते हैं। सलाद को कच्चा खाने से अच्छा होगा कि आप इसे भाप देकर खाएं। ऐसा करने से सलाद के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

तली चीजों से रहें दूर

बरसात के मौसम में तैलीय और मसालेदार खाना खाने से भी बचना चाहिए नहीं तो आपको पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में मानसून में हल्की चीजें खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.