Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बदनियती से किशोरी को दबोचा, फाड़े कपड़े

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी।

कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर बदनियती से किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और कपड़े फाड़ डाले। जब किशोरी विरोध कर चीखने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन आई तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए उसे मारा-पीटा। दोनों बहनें घायल हो गई। पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

जानकारी के अनुसार, शहर से सटे एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति रिक्शा चालक हैं और वह दूसरों के घर काम करती है। आठ जून को पति रिक्शा लेकर चले गए और वह काम करने चली गई। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही फुलरू उसके घर में घुस आया और पुत्री को दबोचकर अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच उसकी बड़ी बहन आ गई। बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ डाले। पुत्रियों के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घटना की तहरीर अगले दिन सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शनिवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.