Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फर्जी गन्ना सोसाइटी अध्यक्ष को व्यापारियों ने किया पुलिस के हवाले

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी।

गल्ला व्यापारियों को उनकी दुकान में छापा डलवाकर फंसाने के नाम पर धमकी देने वाले एक गन्ना सोसाइटी कथित अध्यक्ष को व्यापार मंडल ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक व्यापारियों को धमकी देकर जबरन वसूली करता था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, नवीन गल्ला मंडी में दोपहर बाद एक युवक आलोक कुमार तिवारी को व्यापारियों ने पकड़ लिया। यह गन्ना समिति अरनीखाना का कथित अध्यक्ष है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा इसे कोतवाली ले जाया गया। जहां पर पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दी गई तहरीर में व्यापारियों ने बताया कि आलोक कुमार तिवारी उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के अंतर्गत आने वाले किराना पान मसाला व गल्ला व्यापारियों को डराता-धमकाता था। उनकी दुकान में छापेमारी कराने की धमकी देता था। जिसकी शिकायत व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से की थी। जिसके बाद व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार की दोपहर उस वक्त आलोक कुमार को रंगेहाथों धर दबोचा जब वह व्यापारियों को फंसाने की धमकी दे रहा था। व्यापारी आलोक को पकड़ कर सदर कोतवाली ले गए। जहां व्यापारियों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।