Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रदेश के 40 खातों में जमा हुआ नक्सलियों का पैसा

रायपुर, ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में से 40 से अधिक खातों में नक्सलियों का पैसा जमा होने के शक में पुलिस ने लेन-देन पर रोक लगा दी है। इनमें से कई खातों में 10 नवंबर से रोजाना ढाई लाख रुपए जमा किए जा रहे थे। एसआईबी की सूचना पर पुलिस मुख्यालय से संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजmaoist_money_bank_account_20161123_112531_23_11_2016कर इन खातों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

तब तक बैंकों को लेन-देन पर रोक लगाने कहा गया है। कांकेर, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों के इन खातों में 10 से 15 नवंबर तक रोजाना ढाई लाख के 1000-500 के पुराने नोट जमा किए गए। अब तक इनमें 15-15 लाख रुपए जमा हो गए हैं। इस तरह इन सभी खातों में 6 दिन में करीब 6 करोड़ रुपए डाले गए हैं।

स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन, डीएम अवस्थी ने बताया कि नोटबंदी के बाद से पुलिस ऐसे इलाकों के बैंकों पर नजर रख रही है जहां नक्सली अपना पैसा खपा सकते हैं। संदिग्ध खातों की जांच चल रही है। एसआईबी को संदेह है कि नक्सली दूसरों के खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐसे खातेदारों से जमा रकम का हिसाब मांगा गया है। हालांकि पुलिस ने खातेदारों के नाम उजागर नहीं किए हैं। क्योंकि नाम सामने आने पर नक्सली उनके दुश्मन बन जाएंगे। पुलिस ने नक्सल प्रभावित इलाकों के बैंकों से 10 नवंबर के बाद खोले गए खातों के डिटेल भी मांगे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.