Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी भी जांच के दायरे में आ गई हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारी राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे गए हैं। शिल्पा के जुहू स्थित घर पर है। बताया जा रहा है कि अधिकारी शिल्पा शेट्टी से सवाल कर सकते हैं क्योंकि वह भी कुंद्रा संग विआन कंपनी की डायरेक्टर है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि शिल्पा से राज के सामने सवाल किए जाएंगे। हाल ही में अंधेरी स्थित विआन कंपनी में क्राइम ब्रांच ने रेड की थी। इस दौरान उन्हें काफी डेटा बरामद हुआ था।

राज कुंद्रा ने पुलिस को किया चैलेंज

मुंबई पुलिस पर पलटवार करते हुए राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा है कि 41A नोटिस मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें नहीं दिया गया था। 41A नोटिस, पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है। इस नोटिस के मिलने के बाद इसके नियमों का पालन व्यक्ति को करना पड़ता है। अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे अपने आरोपों के लिए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे रिकॉर्डिंग के लिए ले जाया जा सकता है। हालांकि अगर व्यक्ति नोटिस के नियमों को नहीं मानता तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

27 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे राज

बता दें कि 19 जुलाई को राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और उनके मोबाइल एप्स पर स्ट्रीम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा गया। आज राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी हुई थी, जिसमें कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

मुंबई पुलिस ने मांगी राज की न्यायिक हिरासत

मुंबई पुलिस ने कोर्ट से राज कुंद्रा को सात दिन और न्यायिक हिरासत में रखने की मांग की थी। पुलिस ने कहा था कि इस मामले में अभी और जांच होना और सबूत मिलना बाकी है, जिसके लिए उन्हें समय चाहिए. पुलिस का कहना यह भी था कि राज कुंद्रा ने ऑनलाइन सट्टेबाजी भी की है, जिसमें उन्होंने येस बैंक के अकाउंट्स का इस्तेमाल किया था। इसके बारे में भी अभी पता लगाया जाना बाकी है। इसिलए उन्हें न्यायिक हिरासत में कुंद्रा हो रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.