Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने योगी की नई जनसंख्या नीति को सराहा, कहा-हिमाचल सरकार भी इस दिशा में उठाए कदम

पालमपुर। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई का पत्र लिखते हुए कहा है कि असम के बाद उत्तर प्रदेश ने जनसंख्या नियन्त्रण में महत्वपूर्ण कदम उठा कर एक सराहनीय काम किया है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि असम और उत्तर प्रदेश के बाद इस दिशा में बढ़ने वाला तीसरा प्रदेश हिमाचल प्रदेश होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को अपने भाषण में जनसंख्या विस्फोट का जिकर भी किया था। आज की बढ़ती गरीबी बेरोजगारी और आर्थिक विषमता का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या विस्फोट है।

उन्होंने कहा कि 2014 से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के यथा सम्भव सभी प्रयत्न करने के बाद भी भारत में गरीबी, बेरोजगारी आर्थिक विशमता बढ़ रही है। इसका एक मात्र कारण बढ़ती जनसंख्या का विस्फोट है।

उन्होंने कहा पिछले सात साल में विकास के यथा सम्भव सब प्रयत्नों के बाद भी देश की तसवीर दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं शर्मनाक है। एक रिपोर्ट के अनुसार अरब पतियों की नजर से दुनिया में भारत का नाम चौथे नम्बर पर है। परन्तु ग्लोबल हंगर इण्डैक्स रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे गरीब 120 देशों की सूची में भारत नीचे 117 नम्बर पर हे। इतना ही नही 19 करोड़ 40 लाख गरीब प्रतिदिन रात को लगभग भूखे पेट सोते हैं।

उन्होेंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए अपनी शुभ कामनाएं दी है कि वे इस अति महत्वपूर्ण काम को अतिशीघ्र पूरा करके पूरे देश को एक सन्देश दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.