Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुजारी की हत्या के खुलासे में दांव-पेंच खेल रही तिकुनियां पुलिस

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
पलिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसको लेकर लोगों में गुस्सा व आक्रोश व्याप्त है। वही मृतकों के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
  संपूर्णानगर क्षेत्र के बरेली फार्म के पास सड़क पर अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल में हुई भयंकर दुर्घटना में दो नवयुवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतको में बरेली फार्म निवासी रंजीत सिंह का 22 वर्षीय पुत्र गुरप्रीत सिंह व महँगापुर, पंजाब घाट के गुरुद्वारा मैनेजर हरविंदर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र हरकीरत सिंह की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को ही गुरप्रीत  की बहन की बारात आनी थी। जहाँ सब खुशी मन रहे थे वही अब सारी खुशियां गम में बदल गई है। वही दूसरी घटना में भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर व शाहपुर के बीच नहर के पास ग्लोबल स्कॉलर्स एकेडमी की बस से हुए एक्सीडेंट में एक  बाईक सवार को कुचला डाला। जिसमे बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इटकुटी निवासी हुकुम सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार बताया जाता है। मृतक राजकुमार दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। जो कि अपने घर आया हुआ था। वहीं दुर्घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। भीरा पुलिस ने बस को कब्जे में  ले किया है व शव का पंचनामा भरकर भेज दिया है।