Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पलिया में भाजपा ही नैया पार लगा सकती हैंः कुन्ता अग्रवाल

देव श्रीवास्तव
पलियाकलां-खीरी।
नगर निकाय चुनाव अब बिल्कुल करीब आ चुका है। भाजपा के लिए निकाय चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण है। पलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशियों पर एक नजर डालें तो कुंता अग्रवाल सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। कुन्ता अग्रवाल का एक लम्बा राजनीतिक सफर रहा है। 
 
कुंता अग्रवाल गरीबों मजलूमों का हमेशा साथ देने वाली महिला के रुप में उन्होंने राजनीतिक में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी उन्होंने विभिन्न दायित्व निभाते हुए हमेशा समाज के गरीब व शोषित लोगों की मदद की है। भाजपा प्रत्याशियों जो पहले अध्यक्ष पद का चुनाव पलिया से लड़ चुके हैं एक नजर डालें तो कभी भी विजय नहीं प्राप्त कर पाए। हमेशा से ही बीजेपी प्रत्याशी को यहां हार का मुंह देखना पड़ा है। एक और बात जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि यहां पर या तो वैश्य समाज का या फिर मुस्लिम समाज का ही चेयरमैन हमेशा रहा है। इन सब समीकरणों को देखते हुए भाजपा को एक स्वच्छ छवि का चेहरा चुनाव में उतारना होगा तभी वह पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष पलिया पद पर कब्जा जमा पाएगी। वैसे तो भाजपा से पलिया नगर अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है जिस में मुख्य रुप से कुन्ता अग्रवाल व केबी गुप्ता सहित श्यामा आनंद, दीपक तलवार, राजीव शुक्ला, आरडी राय, अमित महाजन, रवि गुप्ता, आलोक मिश्रा, उदयवीर सिंह, सीताराम राठौर सहित अन्य नाम शामिल है। 14 प्रत्याशियों में कुन्ता अग्रवाल ही केवल महिला प्रत्याशी हैं। अगर भाजपा अपना निशान इन्हंे देती है, तो अन्य पार्टियों को भी महिला प्रत्याशी पर विचार करना पड़ सकता है।