Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पचौरी 2004 में चख चुके हैं लोकसभा हार का स्वाद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 29 सीटोंं पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा की सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश की कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। सत्यदेव पचौरी मौजूदा समय उत्तर प्रदेश की सरकार के मंत्री है। ये पहला मौका नहीं है जब बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।

पचौरी 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार बनाया गए थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। तब कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल ने 2,11,109 वोट पाकर पचौरी को हराया था। तब पचौरी को 205, 471 वोट मिले थे। 2009 में पार्टी ने पचौरी को मौका नहीं दिया। उनके बदले में सतीश महाना मैदान में उतरे लेकिन श्रीप्रकाश जायसवाल से उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। 2014 के चुनाव में मोदी लहर ने काम किया और वाराणसी संसदीय सीट छोड़कर आए सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को सांसद बनने से रोक दिया। इस चुनाव में श्रीप्रकाश करीब 2.22 लाख वोटों से हारे थे।