Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नोटबंदी पर ममता बनर्जी के प्रदर्शन को अखिलेश का नहीं मिला साथ

सी एम अखिलेश यादव  तमाम कयासों को दरकिनार कर लखनऊ में नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी के प्रदर्शन से किनारा कर लिया है।लखनऊ के गोमतीनगर में होने जा रहे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन में माना जा रहा था कि अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। ममता बनर्जी ने mamta-21केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिग बाजार में छुट्टा मिलेगा लेकिन किसानों के लिए कोऑपरेटिव बैंक के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है।

इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जगह पर कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह ‘गोप’ शामिल हुए। उनके साथ पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रभारी, पार्टी के उपाधयक्ष तथा राजयसभा सांसद किरनमय नंदा भी थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 1090 चौराहा पर एकत्र थे। जब उनको पता चला कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे है तो वह लोग धीरे-धीरे वहां से दूसरी जगह पर खिसकने लगे।
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल ही शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जोरदार स्वागत किया था। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी एयरपोर्ट पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.