Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धनतेरस पर इस राशि का है ये लकी चार्म , राशियों के मुताबिक ये खरीदना रहेगा अति शुभ

    30 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन यानी दीपावली है। ये दिन महालक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष समय है।धनतेरस आज है लेकिन इसका शुभ मुहूर्त कल शाम से ही शुरू हो गया है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का आगाज़ हो जाता है। निर्णय-सिन्धु और स्कन्द पुराण के मुताबिक कार्तिक मास की त्रयोदशी को शाम के समय घर के मुख्य दरवाज़े पर दीपक जलाकर रखना चाहिए।

diwali-lakshmi-pujan       

धनतेरस इस साल 28 अक्टूबर के दिन यानी शुक्रवार को है। बता दें कि 27 अक्टूबर शाम 4 बजकर 17 मिनट त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ हो जायेगी, जो 28 अक्टूबर सांय 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। धनतेरस पर खरीदारी करने का पहला शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर शाम 5 बजकर 40 मिनट से रात 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। जबकि 28 अक्टूबर को खरीदारी का दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से रात 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। अगर आप नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त 28 अक्टूबर के दिन.

आपकी राशि और खरीदारी:

 

मेष:

इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए आप धनतेरस पर किचन से जुड़ा कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है। इस राशि के लोग ज़मीन और मकान में भी निवेश करेंगे तो शुभ रहेगा।

वृष:

इसका राशि स्वामी शुक्र है, इसलिए इन लोगों के लिए हॉटकेस, पीतल के बर्तन या मोड्यूलर किचन से जुड़ा सामन खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन:

इस राशि वाले लोग पर्स, बैग, ट्राली बैग या ट्रेवलिंग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाले सामानों की खरीदारी करें।

कर्क:

कर्क का स्वामी चन्द्र है, इसलिए इस राशि के लोगों को धनतेरस के दिन चांदी का बना सामान खरीदना शुभ रहता है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो चांदी का सिर्फ एक सिक्का खरीद लें।

सिंह:

इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ होता है। जो लोग सोना नहीं खरीद सकते वे पीतल से बना सामान खरीद लें।

कन्या:

इस राशि की महिलाएं इस साल धनतेरस पर कान में पहनी जाने वाली कोई वस्तु खरीदें और पुरूष अपने लिए अपने लिए कोई किताब या कलम खरीद सकते हैं।

तुला:

शुक्र ग्रह की दूसरी राशि तुला है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए तराजू खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा बाकी लोग बेडरूम से जुड़ी चीज़ें जैसे बेडशीट या गद्दा खरीदें।

वृश्चिक:

इस राशि वाले लोग टीवी, लेपटाप, टेबल लैम्प आदि खरीदें। जिन लोगों के पास धन की किल्लत है वे लोग कोई तॉबे का बर्तन खरीद सकते है।

धनु :

इस राशि वाले लोग सोने या पीतल की धातु से बनी वस्तु या घर को डेकोरेट करने वाला कोई सामान खरीदें।

मकर :

लोहे से बनी वस्तु या वाहन आदि खरीदना इस राशि वालें लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

कुम्भ :

इस राशि का स्वामी शनि है और शनि काल का प्रतीक है। इसलिए हाथ घड़ी, दीवार घड़ी आदि खरीदना अच्छा रहेगा। बर्तन खरीदने वाले लोग तवा, कढ़ाई आदि या फिर काली या नीले रंगो वाली किचन कि चीज़ें खरीद लें।

मीन :

इस राशि का स्वामी के लिए सोना और कपड़ा खरीदना शुभ होता है। जो लोग सोना नहीं खरीद सकते वो पहनने वाला कोई कपड़ा खरीद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.