Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो दिवसीय मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बाराबंकी ने मारी बाजी

बाराबंकी|

बाराबंकी जिले में कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों का दो दिवसीय मण्डल स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस खेल प्रतियोगिता का संचालन जिला एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी पी.एन.सिंह बाराबंकी के नेतृत्व और जिला डायट प्रचार्य राजेंद्र प्रसाद  की अध्यक्षता में हुआ | 

 

जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

27 जनवरी को शुरू हुए इस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि थे बाराबंकी के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी| इस कार्यक्रम की शुरुवात जिलाधिकरी ने दीप  प्रज्वलित कर की|

CDO थे मुख्य अतिथि

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी बाराबंकी और  दिगंबर कुशवाहा अपर पुलिस निदेशक बाराबंकी थे |

                                           विजेता कबड्डी टीम

पांच जिलों ने किया प्रतिभाग,बाराबंकी ने मारी बाजी

इस खेल कार्यक्रम में फैजाबाद मंडल के 5 जिलों ने प्रतिभाग किया | जिसमें अम्बेडकर नगर,अमेठी,बाराबंकी,फैजाबाद और  सुल्तानपुर थे| इस खेल प्रतियोगिता में कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं हुई जैसे खो-खो,कबड्डी,लंबी कूद, ऊँची कूद, बाधा दौड़, 200 मीटर दौड़ और 100 मीटर दौड़  प्रमुख थे| इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का विजेता जनपद बाराबंकी रहा जबकि दूसरे स्थान सुल्तानपुर को मिला|

                                    अभिवादन करतीं लेखाकार अनुराधा

28 जनवरी को हुआ समापन

इस पूरे खेल कार्यक्रम का समापन रविवार,28 जनवरी को हुआ | समापन में आये हुए अतिथियों का अभिवादन  कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन और लेखाकारों ने किया | जिसमें वार्डन का नेतृत्व पूनम मिश्र और लेखाकारों का नेतृत्व लेखाकार अनुराधा मिश्रा ने किया|

 
वीडियो: