Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुबई: 25 साल के इस भारतीय की चमकी किस्मत, जीता 1 मिलियन डॉलर

भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। यह कहावत इस भारतीय के लिए सच साबित हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस भारतीय ने बुधवार को दुबई में एक लॉटरी जीती जिसमें उसे 1 मिलियन डॉलर का ईनाम मिला। 

25 साल के धनीश कोठारंबन ने जॉर्डन के एक शख्स के साथ दुबई ड्यूटी फ्री(DDF) मिलेनियम मिलेनियर में 1 मिलियन डॉलर की रकम जीती। धनीश ने यह लॉटरी टिकट केरल में छुटटी पर जाते समय कुछ हफ्तों पहले खरीदी थी। 

धनीश ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कम उम्र में इतनी बड़ी रकम जीतेंगे। उन्होंने अपनी जीत पर भगवान और दुबई ड्यूटी फ्री को धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि धनीश दुबई में इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं।