Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीवार ढहने से छात्र जख्मी

देव श्रीवास्तव/खमरिया खीरी।

  • चौकी क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव में दीवार ढहने से एक छात्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के वक़्त छात्र दीवार पर बांस रखकर झूला झूल रहा था।
  • मोहम्मदापुर गांव में रहने वाले रमेश भार्गव का 10 वर्षीय पुत्र शुभम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। जो मंगलवार को स्कूल से आने के बाद घर की एक पुरानी दीवार पर बांस रखकर झूला झूलने लगा।
  • इस बीच कमजोर दीवार भरभराकर ढह गई। जिसके नीचे दबने से शुभम गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे खमरिया कस्बे में एक निजी डॉक्टर के यहां पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।