Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से तिलमिलाए लोग, इतने दिन बाद गर्मी से मिलेगी निजात

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया बल्कि उमस जरूर बढ़ गई । भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले ही दिल्ली में हल्की बारिश की बात कही थी। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा । बीते दिन यानी 7 जुलाई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक गर्मी से राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है। लेकिन दिल्ली में अभी मानसून की बारिश के लिए लोगों को अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। आईएमडी ने अपनी बुलेटिन में कहा, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नम पूर्वी हवाएं 8 जुलाई के बाद से पूर्वी भारत पर छाने लगेंगी। 10 जुलाई के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की तरफ बढ़ने की संभावना है।

मानसून में हो रही देरी की वजह से इस समय पानी की डिमांड बढ़ गई है। इसकी वजह से दिल्ली के कई एरिया में पानी की जबरदस्त किल्लत देखने को मिल रही है। नजफगढ़, द्वारका, छत्तरपुर, जनकपुरी, उत्तम नगर समेत दिल्ली के कई हिस्सों से पानी नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। मानसून में देरी होने की वजह से डिमांड अधिक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.