Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ठंड हुई जानलेवा, विद्यालयों में अब तक नहीं बंटे स्वेटर 

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
ठंड का मिजाज तीन दिनों से अचानक बदल गया है। पारा गिरने के साथ ही सर्द हवाएं जानलेवा हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ परिषदीय स्कूलों में अभी तक स्वेटर व जूता-मोजा का वितरण नहीं हो पाया है। गरीबों के बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हैं।
  • सूबे की सरकार द्वारा दो-दो ड्रेस के अतिरिक्त इस साल से ठंड से बचाने के लिए स्वेटर, एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजा वितरित किया जाना है। वितरण में पारदर्शिता और गुणवत्ता का हवाला देते हुए आपूर्ति के लिए जनपद स्तर पर वितरण की व्यवस्था न करके प्रदेश मुख्यालय पर ही टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई।
  • जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 3.62 लाख छात्रों को स्वेटर व जूता, मोजा का वितरण किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के कारण जहां स्वेटर नहीं भेजा गया वहीं आपूर्तिकर्ताओं ने जनपद के सभी ब्लाकों में जूते की तो आपूर्ति कर दिया है  जिले के अन्य ब्लाकों में मोजा आने के इंतजार में जूते का वितरण नहीं किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड में स्वेटर न मिलने के कारण तमाम गरीबों के बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय आ रहे हैैं। 
  • एबीएसए सुरेश पाल ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय से ही सामानों की आपूर्ति करना है। छात्र संख्या के हिसाब से जूता और मोजा तो आ गया है। वहीं टेंडर न होने के कारण स्वेटर अभी नहीं आया है। संबंध मे उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। जूते और मोजे जल्द ही बांट दिए जाएगे।