Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ट्राली से टकराई बुलेरो एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 घायल

लखीमपुर-खीरी/देव श्रीवास्तव: हैदराबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली और बुलेरो की टक्कर में एक ही परिवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक शवों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस रिश्तेदारों से सम्पर्क करने में लगी है।

 कहाँ और कैसी हुई दुर्घटना:

हैदराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला-मोहम्मदी मार्ग पर स्थित आंवला गांव के पास बुलेरो कार सं. यूपी24एल-1234 सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होते हुए बीच से फट गई।

accident-lakhimpur

दुर्घटना के शिकार लोग:

  • हादसे में बुलेरो सवार दो महिलाओं व तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई.
  • चेतराम (55), ब्रजरानी (50), श्रीराम व किरन सहित व एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए।
  • घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
  • शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। सभी की हालत गंभीर है।
  • काफी प्रयास के बाद इतना पता चला कि सभी मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव बिचपरी के एक ही परिवार के लोग हैं।
           समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा  और  सपा के जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल भी घायलों का हाल चाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति जानी और चिकित्सकों से इलाज में कोई कोताही न बरने को कहा।
 बाइट एस.एस.पी. :

Leave a Reply

Your email address will not be published.