Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ट्रांसजेंडर्स को हर महीने मिलेगी पेंशन, आंध्र प्रदेश की सरकार ने किया ऐलान

आंध्र प्रदेश में ट्रांसजेंडर्स को अब हर महीने 1500 रुपए पेंशन मिलेगी। 18 साल से अधिक उम्र के ट्रांसजेंडर्स इस स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट ने रविवार को इस नीति पर फैसला लिया। सरकार द्वारा तय की इस नीति में राज्य के 26,000 ट्रांसजेंडरों को फायदा मिलेगा। इस स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

कैबिनेट की इस योजना में ट्रांसजैंडर्स को भी राशन कार्ड, स्कॉलरशिप और पेंशन का मिलेगा फायदा। यही नहीं सरकार की इस स्कीम में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कराए जाएंगे। सरकार द्वारा ट्रांसजेंडरों को पेंशन जैसी मूलभूत सुविधा देने की यह योजना इससे पहले केरल और ओडिशा शुरू कर चुके हैं।

केरल वर्ष 2015 में किन्नरों के अधिकारों और स्वाभिमान को सुरक्षित करने के लिए अलग ‘ट्रांसजेंडर नीति’ बना चुका है। ऐसे में आंध्र प्रदेश अब तीसरा ऐसा राज्य है जो ट्रांसजेंडर को पेंशन देगा।