Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ट्रंप ने जापान के पीएम से किया ये बड़ा वादा, बोले- नॉर्थ कोरिया मुद्दे को समय पर सुलझा लेंगे

1495797705नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया को विश्व के लिए बड़ा खतरा करार देते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से  कहा कि इस समस्या से उचित समय पर निजात पा ली जाएगी वह चाहें तो शर्त लगा लें। ट्रम्प यहां जी 7 शिखर बैठक से पूर्व शिंजो के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया का मुद्दा हम सब के दिमाग में है। यह एक बड़ी समस्या है। सही मायने में देखें तो यह विश्व समस्या है। लेकिन आप विश्वास करें कि सही समय पर इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। आप शर्त लगा सकते हैं। उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल और परमाणु परीक्षण कर रहा है जिसे विश्व की शांति के लिए खतरा माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.