Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ट्रंप का असर, अमेरिका में डेढ़ लाख घुसपैठिये धरे गए

अमेरिका में अवैध प्रवासियों की धरपकड़ के राष्ट्रपति ट्रंप के एजेंडे को वहां का प्रशासन सख्ती से अमल में ला रहा है। करीब एक साल में आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों ने 1,43,470 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। पिछले वर्ष की तुलना में घुसपैठियों की गिरफ्तारी का यह आंकड़ा 42 प्रतिशत ज्यादा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार दौरान अवैध आव्रजन की समस्या से अमेरिका को निजात दिलाने का वादा किया था। उन्होंने इन घुसपैठियों को अमेरिका में अपराध, ड्रग तस्करी, बेरोजगारी और अन्य सामाजिक समस्याओं के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। 20 जनवरी को पदभार ग्र्रहण करने के बाद से ही उनके निर्देश पर प्रशासन इस वादे को अमल में लाने में जुट गया।

साल खत्म होने से पहले नतीजा सामने है। अमेरिका में अवैध तरीके से आए 1,43,470 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और इन्हें वापस भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। साथ ही आव्रजन नियमों को भी कड़ा किया जा रहा है। आधा दर्जन मुस्लिम देशों से आमद को भी रोका गया था, हालांकि उस प्रतिबंध को कोर्ट ने रद कर दिया।

इन तरीकों से वैध दस्तावेजों से अमेरिका आने वालों की संख्या भी कम की जा रही है। इससे अमेरिका की आबादी कम होगी और वहां के लोगों की सुविधाओं में इजाफा होगा। इससे ट्रंप के अमेरिका फर्स्ट के नारे को बल मिलेगा।