Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

झारखंड के 9 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं, 51 हुए स्वस्थ

रांची। झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के नौ जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। शनिवार को कोरोना से 51 लोग स्वस्थ हुए और शनिवार सुबह तक 55 नए केस मिले हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 346588 गया है। जबकि अब तक टोटल 10792160 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 340 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 341128 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5120 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.42 प्रतिशत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.