Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

झारखंड के 11 जिलों में कोई कोरोना मरीज नहीं

रांची। झारखंड में कोरोना नियंत्रण में हैं। राज्य के 11 जिलों में 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला।

झारखंड में अब जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 82 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत रविवार सुबह तक सिर्फ 56 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से छह, गुमला से चार, जामताड़ा से पांच, लातेहार से सात, बोकारो से तीन और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 18 नए मरीज मिले हैं। गढ़वा, हजारीबाग, धनबाद और देवघर से एक-एक, पलामू से तीन, साहेबगंज से चार और पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीजों की पहचान हुई है।

राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या तीन लाख, 46 हजार, 279 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 40 हजार, 737 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 119 मरीजों की मौत हो गई है। झारखंड में कुल एक करोड़,04 लाख, 94 हजार, 158 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें कोरोना के 423 सक्रिय मरीज मिले। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.39 प्रतिशत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.