Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्म‌द‌िन व‌िशेष: जानें मुलायम ‌स‌िंह यादव की ‘पहलवान से राजनी‌त‌ि के पुराेधा’ बनने की पूरी कहानी

पहलवान के ताैर पर अपना क‌र‌ियर शुरु करने वाले मुलायम स‌िंह यादव श‌िक्षक भी रहे। पांच भाई बहनाें में वाे दूसरे नंबर पर थे। राजनी‌त‌ि में लंबी उठापटक के बाद क‌िंग अाैर क‌िंग मेकर कहा जाने लगा। अाज मुलायम स‌िंह यादव के जन्म‌द‌िन पर हम उनकी कहानी अापकाे बताने जा रहे हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुधर सिंह के किसान परिवार में हुआ था।

मुलायम सिंह अपने पाँच भाई-बहनों में रतनसिंह से छोटे व अभयराम सिंह, शिवपाल सिंह, रामगोपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। मुलायम सिंह के पिता सुधर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

राजनीत‌ि में आने से पूर्व मुलायम सिंह अागरा विश्वविद्यालय से एमए एव जैन इन्टर कालेज करहल मैनपुरी से बीटी करने के बाद कुछ दिनों तक इन्टर कालेज में अध्यापन कार्य भी कर चुके हैं। मुलायम सिंह उत्तर भारत के बड़े समाजवादी और किसान नेता हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया।

बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। सामाजिक चेतना के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति में अन्य पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान हैं। 

मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी बनाई। 1967 में पहली बार व‌िधान सभा के सदस्य चुने गये और मन्त्री बने। 1996 में मुलायम सिंह यादव ग्यारहवीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे। उस समय जो संयुक्त मोर्चा सरकार बनी थी उसमें मुलायम सिंह भी शामिल थे और देश के रक्षामंत्री बने थे। 

मुलायम सिंह तीन बार 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उततर प्रदेश के मुख्यमन्त्री रहे। उत्तर प्रदेश में यादव समाज के सबसे बड़े नेता के रूप में मुलायम सिंह की पहचान है।