Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जज्बे को सलाम: 101 साल की उम्र में इस महिला ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में भारत की बुजुर्ग महिला धावक मन कौर ने 101 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर ये शानदार सफलता हासिल की।man-kaur-1

मन कौर 100 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों में से अकेली धावक

बता दें, मन कौर के करियर का ये 17वां स्वर्ण पदक है। इस रेस में 25,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कौर ने 1.14 मिनट में यह दूरी तय की। वे इस रेस में 100 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों में से अकेली धावक थीं। जिसे न्यूजीलैंड के मीडिया में ‘चंडीगढ़ का आश्चर्य’ कहा जा रहा है।

रेस जीतने के बाद कौर ने कहा, ‘मुझे इस रेस में खूब मजा आया और मैं इससे बेहद खुश हूं। मैं आगे भी दौड़ना जारी रखूंगी। मैं अभी रुकने वाली नहीं हूं, फुलस्टॉप नहीं आया है।’

मन कौर ने करीब 8 साल पहले 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ अब तक दुनिया भर में करीब एक दर्जन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। वह अपने मेडल्स की संख्या को 20 तक पहुंचाना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.