Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चोरी की 15 बाइकें बरामदए एक गिरफ्तार

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर.खीरी।
वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उददेश्य से खीरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना ईसानगर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने एक अभियुक्त के पास से चोरी की 15 बाइकें बरामद की हैए जबकि एक अभियुक्त अभी फरार हैए जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उक्त बाइकें पड़ोसी जनपद सीतापुरए बहराइच,बाराबंकी व रायबरेली से चुराई गई थी।
  प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए उनके द्वारा थाना ईसानगर व क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया गया था। पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अन्तर्गत बीती सात जनवरी को थाना ईसानगर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने समरदा चैराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर को मय चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा था। पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए वाहन चोर विष्णु सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी परसिया ने एक अन्य वाहन चोर गुरदीप सिंह उर्फ कुलदीप सिंह पुत्र पल्लु सिंह निवासी परसिया थाना ईसानगर बताया। वाहन चोर विष्णु की निशानदेही पर पुलिस ने गुरदीप सिंह के घर पर छापा मारकर चोरी की 14 बाइकें बरामद की। हालांकि इस दौरान पुलिस को गुरदीप सिंह नहीं मिलाए जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि चोरी की बाइकें जिला सीतापुरए रायबरेलीए बाराबंकी व बहराइच की है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में ईसानगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रए चैकी प्रभारी फूलचन्द्रए उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंहए कांस्टेबल हेमन्त सिंहए राजेश यादवए किरनपालए विनोद कुमार पाण्डेयए असद अहमद खांए सुरेन्द्र कुमार चैरसियाए विजय कुमार व क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रहीं।