Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन को टक्कर: OBOR के जवाब में भारत-अमेरिका बनाएंगे सिल्क रोड

भारत अमेरिका के साथ मिलकर एशिया में रोड कनेक्टिविटी के दो प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने जा रहा है। नई सिल्क रोड का काम फिर से शुरू होने जा रहा है। 

– इस परियोजना से चीन के (ओबीओआर) वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट को कड़ी टक्कर मिलेगी। 

– यह परियोजना भारत और प्रशांत आर्थिक कॉरिडोर दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ेगी। ट्रंप सरकार ने इसके लिए फंड जारी कर दिया है। जल्द ही भारत इसका हिस्सा बन जाएगा। तीन दिवसीय दौरे के लिए भारत आए यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलरसन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ये घोषणा की है। अजित डोवाल के साथ दो घंटे चली अपनी बैठक में टिलरसन ने आतंकवाद के खात्मे पर भी जोर दिया।

– अमेरिका- भारत की इस नई परियोजना से एशिया में भारत का दबदबा बढ़ जाएगा। नई सिल्क रोड के तहत अफगानिस्तान, इराक, इरान और कुवैत में व्यापार के लिए संपर्क बढ़ेगा। चीन पाकिस्तान के साथ कई और देशों के साथ मिलकर वन बेल्ट वन रोड पर काम कर रहा है। इस परियोजना में भारत नहीं है।