Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गदरपुर में दिखा पकिस्तान के खिलाफ आक्रोश

2704102016035002_585ec3915dff3पाकिस्तान के बढ़ते नाकाम इरादों और हिंदुस्तान में बढ़ती पाकिस्तान के खिलाफ नफरत की तस्वीर गदरपुर स्थित भूमण शाह में देखने को मिली। यहाँ आज स्कैनिया मोड़ पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता ने विहिप नगर अध्यक्ष हरीश जेटली के नेतृत्व में अलगाववादी हुर्रियत व पकिस्तान मुर्दा बाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। विहिप नेता डॉक्टर आर के महाजन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद पाकिस्तान से कश्मीर आये हिंदुओ को यहाँ एक खाना बदोश की जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही हैं। उन हिंदुओं को न यहाँ संपत्ति खरीदने का अधिकार प्राप्त है और न ही राज्य में नोकरी करने का अधिकार और ऐसे हालात में जब केंद्र व् राज्य सरकार उन्हें नागरिकता देने का प्रयास कर रही है, तो पाकिस्तान और अलगाववादी हुर्रियत कॉफ्रेंस के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा हैं, जिससे हिंदुओ का अस्तित्व खतरे में हैं।

महाजन ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में  2 लाख से अधिक हिन्दू शरणार्थियो को स्थाई नागरिकता देने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का विरोध करने वाले पाकिस्तान व् अलगाववादी हुर्रियत हम कड़ा विरोध करते है। महाजन ने अपनी बात जारी रखते हुए सवाल उठाया कि भारत में घुसपैठियों कि तरह आने वाले बांग्लादेशियो को जब भारत में नागरिकता प्राप्त हुई जिसमे कई तो आसाम के विधायक भी बन गए तब पकिस्तान या हुर्रियत ने इसका विरोध क्यों नही किया। पकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में डॉ आर के महाजन, हरीश जेटली,महेंद्र सिंह राणा, मृत्युंजय विश्वास,डॉ विनोद शर्मा,सौरव खटीक,तान सिंह,संजू सिंह,सुरजोत सिंह, अजय सिंह, अमरजीत सिंह, नरेश सिंह, हरिओम सिंह, सुभाष सिंह,राहुल सिंह, दीपक सिंह सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.