Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खेत जोत रहे किसान पर मधुमक्खियों ने किया हमला

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर खीरी।

मधुमक्खियों का शहद जितना मीठा होता है उतना ही उनका डंक जहरीला। शायद इसीलिए कहा जाता है की मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ नहीं डालना चाहिए। लेकिन कभी कभार ऐसे हादसे हो जाते हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होता है कुछ ऐसा ही हुआ जब रविवार  की शाम करीब 5 बजे के एक किसान अपना खेत जोत रहा था। उसी दौरान मधुमक्खियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर किसान को ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी भी किसान की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ईसानगर के ग्राम दिलावलपुर निवासी रामसनेही रोजमर्रा की तरह गांव के बाहर अपने खेत को जोतने पहुंचे थे। बैलों की जोड़ी के साथ हल को बांध वे खेत की जुताई में जुट गए। इसी बीच अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड आसमान में मंडराने लगा रामसनेही कुछ समझ पाते इससे पहले ही मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से रामसनेही के पूरे शरीर में जहर फैल गया। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने जब रामसनेही की चीख पुकार सुनी तो वह दौड़ते हुए रामसनेही के खेत के निकट पहुंचे, तो सब यह देखकर हैरान थे कि मधुमक्खियों ने रामसनेही को घेर रखा है। ऐसे में ग्रामीणों ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आसपास आग जलाकर धुआं किया। काफी देर जब धुआं रामसनेही के आसपास रहा तब जाकर कहीं मधुमक्खियों ने किसान रामसनेही को छोड़ा। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना किसान के परिवार को दी गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ किसान रामसनेही को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां रात भर किसान की हालत नाजुक बनी रही। खबर लिखे जाने तक किसान की हालत में बेहतर सुधार नहीं हुआ था।