Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खीरी स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी समिति का हुआ गठन प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी।
69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत जिला खीरी की  कार्यकारिणी का  गठन हुआ। एएनएमटीसी सेन्टर पर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी जिला खीरी की कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ। इस दौरान प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रही।
  • इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से मण्डल प्रभारी योगेश , लखनऊ मंडल प्रभारी अनिकेत वर्मा, संगठन मंत्री अवनीश मिश्रा तथा आदित्य भारती उपस्थित रहे।
  • बैठक में आम सहमति से संविदा कर्मचारियों ने कार्यकारिणी में अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, वरि0उपाध्यक्ष- डा0अनुपम मौर्य, संरक्षक- डा0निमेष शुक्ला , महामंत्री- देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, सचिव- भानू  प्रताप, संगठन मंत्री देवयानी गुप्ता,शक्ति मिश्रा, मीडिया प्रभारी- देव नन्दन श्रीवास्तव, सदस्य- पूनम जयसवाल, सदस्य सन्तोष आनन्द  व सुप्रिया वर्मा को चुना गया।
  • इस दौरान अपने संबोधन में आदित्य भारती ने कहां की पूरे प्रदेश में अब संविदा कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ी जा रही है। लखीमपुर की कार्यकारिणी भंग हो जाने से संविदा कर्मचारियों के हक की लड़ाई में एक रुकावट आ गई थी। जिसे देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने मंडल कार्यकारिणी को जिला लखीमपुर खीरी में कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी सौंपी थी।
  • कार्यकारिणी बन जाने से अब जिला खीरी के संविदा कर्मचारी भी प्रदेश नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों के हित की लड़ाई में साथ चलेंगे। उन्होंने यह भी कहा जिन पदाधिकारियों को आज सर्वसम्मति से चुना गया है। उन्हीं के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर भी पदाधिकारियों को बनाया जाएगा।
  • सभी संविदा कर्मचारी अब एकजुट हो जाएं और अपने हकों के लिए संगठित होकर खड़े हो। इस दौरान नवीन अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहां कि उनके कंधो पर जो जिम्मेदारी संविदा कर्मचारी साथियों ने डाली है।
  • उसे वह तन मन से निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रदेश कार्यकारिणी के सभी निर्णयों में साथ रहेंगे। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को एनएचएम संविदा कर्मचारियों की ओर से यह आश्वासन दिया कि अब खीरी के सभी संविदा कर्मचारी प्रदेश नेतृत्व के साथ एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ेंगे।