Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, दो की मौत, दो घायल

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी।
ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं दो अन्य घायल हो गए
  • जानकारी के अनुसार मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता भीकमपुर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे ईंटों से भरी ओवरलोड ट्राली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
  • जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सहित ट्राली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। ट्राली पर सवार लेबर राजेश 35 वर्ष व रिंकू 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

  • ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लेबर आदेश व सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
  • घटना के पीछे के कारणों पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्राली में रेडियम या रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। इसी कारण यह घटना हुई। घायलों को 108 सेवा से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • वहीं मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।