Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कैसा जाएगा आपका आज का दिन जानने के लिए पढ़ें राशिफल

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो/1अप्रैल दिन शनिवार/ऋतु- बसंत/मास-चैत्र/सूर्य  उत्तरायण/सूर्योदय:-05:50/सूर्यास्त:-06:10/राहू काल(अशुभ समय)सुबह
09:00से 10:30 तक/तिथि-पंचमी/पक्ष:-शुक्ल/दिसाशूल- पूर्व/36da8bdea51ee7a7826d629fd5e6a3c8

आज का राशिफल

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।विरोधी परास्त होंगे।चापलूसों से सावधान रहें।
 
सुझाव:- आज आप तुलसी जी को घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।
 
शुभ रंग:- नीला।
 
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।कठिन परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।उल्लेखनीय कार्य को करने का श्रेय मिल सकता है।
 
सुझाव:- आज आप गौरी जी की आराधना करें लाभ होगा।
 
शुभ रंग :-  लाल।
 
(का,की कु, के, को हा,  घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपके कार्यों की प्रशंशा होगी।आपके व्यवहार से लोग सन्तुष्ट नही रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी की संभावना है।
 
सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को खड़ाऊँ दान करें लाभ होगा।
 
शुभ रंग – सुनहला।
 
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता।आपकी शैक्षिक योग्यता से कुछ लोग लाभान्वित हो सकते हैं।स्थानांतरण की संभावना हो सकती है।
 
सुझाव:- आज आप काले वस्त्र का दान करें लाभ होगा।
 
शुभ रंग – हल्का पीला।
 
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना है।रचनात्मक कार्यों में प्रगति। स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
 
सुझाव:- आज आप हनुमान जी का स्मरण करके कोई भी कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।
 
शुभ रंग – भूरा।
 
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप भागदौड़ में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।आपके दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।पड़ प्रतिष्ठा में कमी होने की संभावना बन रही है।
 
सुझाव:-आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।
 
 
शुभ रंग – चॉकलेटी।
 
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की सम्भावना है।वाणी के सदुपयोग से लाभ।कठिन परिश्रम से कार्य में सफलता मिल सकती है।
 
सुझाव:- आज आप चींटियों को आटा खिलाएं लाभ होगा।
 
शुभ रंग – मटमैला।
 
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक हो सकता है।शत्रुओं पर विजय। वैवाहिक कार्य की संभावना बन सकती है।
 
सुझाव:- आज आप बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं लाभ होगा।
 
शुभ रंग – धानी।
 
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके घर में थोड़ा बहुत वाद-विवाद होने की आशंका है।मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।शनि जन्य कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
 
सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।
 
शुभ रंग – बादामी।
 
(जा, जी, जू, जे, जो, खी, खू, ख़े, )
मकर:- आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं।भाई-बंधुओं से धनलाभ। स्वास्थ्य ढीला ढला होने की संभावना है।
 
सुझाव:- आज आप पीपल के पत्ते पर लाल चन्दन से राम नाम लिखकर देवालय में अर्पण करें लाभ होगा।
 
शुभ रंग:- गुलाबी।
 
(ग, गू, गी, सा, सी,सू,शे, षो)
कुम्भ:- आज आप किसी नए रोजगार के बारे में विचार करेंगे।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।मान-सम्मान में वृद्धि।शनि गुरु दोनों सफलता के नए आयाम प्रदान कर सकते है।
 
सुझाव:- आज आप हनुमान मंदिर में लड्डुओं का भोग लगाएं लाभ होगा।
 
शुभ रंग- फिरोजी।
 
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची  )
मीन:- आज आपके व्यवसाय में प्रगति होगी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।
 
सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।
 
शुभ रंग – केसरिया।
 
 
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।                                                                                                                                                                                                                            1.आज  चैत्र शुक्लपक्ष पंचमी तिथि है।
2. आज स्कन्दमाता पूजन दिवस है ।
3.  आज राम राज्य महोत्सव भी है जिसे श्री पंचमी के नाम से जानते है।
 
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
जे सकाम नर सुनहि जे गावहिं।
सुख सम्पति नाना बिधि पावहिं।।
 
 अर्थ:-गोस्वामी तुलसी दास जी कहते है जो नर कोई कामना मान में रख कर श्री रामचरित का गान अथवा श्रवण करते है ,उनकी सारी मनोकामना पूर्ण  होती हैं । और नाना प्रकार की सुख -सम्पत्ति  भी प्राप्त होती है।
 
।।आप सब का मंगल हो ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.