Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्रीय मंत्री ने कहा दो महीने के अंदर चलेगा दिल्ली से आगरा पानी में जहाज

लखनऊ। केंद्रीय सड़क राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने ताज नगरी आगरा में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो साल में यमुना को निर्मल और अविरल बना देंगे। सवा साल में इसका पानी पीने योग्य हो जाएगा। उन्होंने वो दो महीने में दिल्ली और आगरा के बीच नदी में जहाज चलाकर दिखा देंगे। इतना ही नहीं, उनकी योजना आगरा में हवा में उड़ने वाली डबल डेकर बस चलाने की है। लोग जलमार्ग से आगरा आएंगे और हवाई मार्ग से ताज देखने के लिए जाएंगे।

गडकरी ने तारघर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीवरेज ट्रीटमेंट की 1210 करोड़ रुपये लागत की दो योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही आगरा-बरेली नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के प्रथम चरण (आगरा से जलेसर तक का) शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां जल परिवहन शुरू किया जाना है। दिल्ली से आगरा जल मार्ग से डेढ़ घंटे में आया जा सकेगा। किराया एक रुपये प्रति किलोमीटर लगेगा जो बस और ट्रेन से सस्ता है। इसके लिए रूस की कंपनी से एमओयू हो चुका है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन एवं जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि 900 करोड़ में आगरा में यमुना साफ हो जाएगी। ट्रैफिक जाम की समस्या को भी खत्म किया जाएगा। इसके बाद दो साल में पर्यटक दोगुना हो जाएंगे।