Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,पूनम अध्यक्ष और अनुराधा मीडिया प्रभारी बनायी गयीं

बाराबंकी |

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय यूनियन आल इंडिया के अंतर्गत कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों के समस्त कर्मचारियों की बैठक डाइट बड़ेल में आयोजित की गयी| इस बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल बंसल ने की|

पूनम मिश्रा को अध्यक्ष और अनुराधा मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनायी गयीं

बैठक में बाराबंकी जिले के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, फुलटाइम शिक्षिका,पार्टटाइम शिक्षक,उर्दू शिक्षक, लेखाकार,चपरासी,रसोइया उपस्थित थे| इस बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ | बैठक में विभिन्न पदों का सृजन भी किया गया |जिसमें पूनम मिश्रा को अध्यक्ष और अनुराधा मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया साथ ही और कई पद सृजित हुए जिसमें…उपाध्यक्ष – चन्द्रमौलि मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक् – अंजलि वर्मा,कोषाध्यक्ष – शिवनारायण सोनी,महामंत्री – अभिषेक सिंह सनी
सचिव – विजय राय,संगठन मंत्री – राजपाल, राम नरेश (आर्यन),सलाहकार – बलराम राजवंशी,संरक्षक – विभा मिश्रा, पुष्पा त्रिपाठी
सहायक सचिव – ज़ेबा सिद्दीकी,प्रवक्ता – कंचन सिंह, अनुराधा मिश्रा और सक्रिय सदस्य के रूप में  अंकित कुमार, पवन थापा, राम प्रकाश, आरती मिश्रा, सीमा राय, हरिशंकर,वर्मा, साधना वर्मा,नीलम तिवारी रहे|

 

परिषदीय कर्मचारियों की भाँति मिले सुविधाएं

  • नव निर्वाचित संगठन द्वारा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन बराबर संघर्ष करती रहेगी और अपनी बात को प्रमुखता से सभी जगहों पर पहुंचाएगी,सभी कर्मचारियों के लिए ग्रेड-पे लागू किये जाने,परिषदीय विद्यालयों कर्मचारियों की तरह  केजीबीवी कर्मचारी को समस्त सुविधाये देने की बात प्रमुखता से रखकर पैरवी की जाएगी |
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल बंसल ने सभी नवनिर्वाचित कर्मचारियों को उनके उत्तरदायित्व को भी बताया |

बी.एस.ए को  दिया धन्यवाद

इस मौके पर उत्तर प्रदेश में पहली बार केजीबीवी खेलकूद प्रतियोगिता को सफल आयोजित करने में मेजबान जिला बाराबंकी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीo एनo सिंह, जिला वित्त एवं लेखाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, बालिका समन्यवयक उज्जवल लाल श्रीवास्तव सहित समस्त सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के कर्मचारी व केजीबीवी के समस्त कर्मचारियों को यूनियन ने  धन्यवाद दिया |