Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कलरफुल कुर्ते बन गए हैं गर्ल्स की पहली पसंद

करीब 2 महीने की छुट्टी के बाद लगभग सभी कॉलेजों में क्लासेज शुरू हो गई हैं। ऐसे में गर्ल्स के बीच शॉपिंग का खुमार भी सिर चढ़कर बोल रहा है। तभी तो मॉल्स से लेकर लोकल मार्केट तक में गर्ल्स की फेवरिट कुर्तियों की भरमार है। एक ओर जहां बोट नेक का पुराना फैशन फिर से लौट आया है, तो वहीं लेयर्ड कुर्ती से लेकर कलरफुल कुर्तियों की अच्छी-खासी कलेक्शन भी मार्केट में मौजूद है। 

सदाबहार है फ्लोरल प्रिंट 
रंग-बिरंगे और प्रिंटेड कुर्ते किसे नहीं पसंद आते? मॉनसून में वैसे भी फ्लोरल प्रिंट की खूब डिमांड रहती है। ऐसे में मार्केट में इन दिनों फ्लोरल प्रिंट कुर्तियों की भरमार है। लॉन्ग से शॉर्ट और केप स्टाइल कुर्तियों में फ्लोरल प्रिंट हिट है। इसके साथ ही चेक्स डॉट प्रिंट भी डिमांड में है। चेक्स में आपको बड़े, छोटे और डायग्नल चेक्स मार्केट में मिल जाएंगे। चेक्स का फ्लोरल प्रिंट्स के साथ कॉम्बिनेशन भी इन दिनों ट्रेंड में है। लेयर्ड कुर्ते बढ़ाएंगे स्मार्टनेस 
ड्रेस डिजाइनर वैभव भाटिया बताते हैं, ‘लेयर्ड कुर्ते इस समय काफी ट्रेंड में हैं। हर ब्रांड ने इस सीजन में लेयर्ड कुर्ते लॉन्च किए हैं। ये कुर्ते दो पार्ट्स में होते हैं। इनका पैटर्न है, केप पैटर्न। इसमें अपर कुर्ता एक केप की तरह होता है। खासतौर पर कुर्ते का यह पैटर्न गर्ल्स और वर्किंग विमिन को खूब भा रहा है।’ 

फ्रंट स्लिट का फैशन हिट 
बुटीक ओनर सुजाता बताती हैं कि गर्ल्स और लेडीज में कुर्ते का क्रेज इस साल काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस सीजन में रंगीन मोड के कुर्ते फैशन में हैं। इनकी खास बात यह है कि इनके ब्राइट कलर भीड़ में भी आपको सबसे अलग दिखाते हैं। गर्ल्स, जैकेट कुर्ते भी बड़े शौक से खरीद रही हैं। इन्हें लेगिंग और प्लाजो के साथ मैच कर पहन सकती हैं। साइड स्लिट के कुर्ते तो बहुत कॉमन हैं लेकिन फ्रंट स्लिट, कुर्ते को नया लुक देता है। स्मार्ट और स्टाइलिश लुक के लिए इस कुर्ते को चूड़ीदार या पैन्ट्स के साथ मैच कर पहन सकती हैं। 

एवरग्रीन प्लेन कुर्ता 
प्लेन कुर्तों को अगर एवरग्रीन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। यह एवरग्रीन ऑप्शन होते हैं और इस बार भी मार्केट में आपको इनकी भरमार दिख जाएगी। इन्हें प्रिंटेड प्लाजो, प्रिंटेड लेगिंग, सिगरेट पैंट्स, क्रॉप्ड पैंट्स या कलेटोज के साथ पेयर क पहन सकती हैं। कॉलेज और ऑफिसवेयर के लिहाज से यह बेस्ट ऑप्शन है।